मुंबई। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दूबे का नया होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। निरहुआ का ये नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल ‘रंग डलबा त देहब हजार गारी’ है। इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है।
इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और आशीश वर्मा ने म्यूजिक दिया है। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव के इस गाने का वीडियो रिलीज होने के बाद अब तक 67 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया है।
आपको बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ-साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भोजपुरी गानों और फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यही कारण है कि उनके गानों को रिलीज होने के साथ ही लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।