कांग्रेस की जनसभा में लगे ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में कांग्रेस ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के श्रेय लेने की होड़ पर पोल खोल अभियान चलाने का ऐलान किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस की जनसभा का बताया जा रहा है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

0
1274

नई दिल्ली: दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में कांग्रेस ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के श्रेय लेने की होड़ पर पोल खोल अभियान चलाने का ऐलान किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस की जनसभा का बताया जा रहा है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि जो व्यक्ति नारे लगाता है, वह कहता है- ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद… सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी…’। हालांकि, वह शख्स बाद में माफी भी मांगता है।

अब 22 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस पर ट्विटर यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here