बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, कई फ्लाइटें रद्द

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन का माहौल बन गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स भी रद्द हो गई हैं।

0
1189

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन का माहौल बन गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स भी रद्द हो गई हैं।

मौसम विभाग पहले ही दो दिनों के लिए बारिश के लिए अलर्ट जारी कर चुका है। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत की जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में बारिश और ओले पड़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है।

बता दें की बारिश पड़ने की वजह से पिछले 24 घंटों में मौसम ने तेजी से करवट ली है। इसके साथ ही इन 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी दी है।

बारिश के बाद हवा हुई खराब
बारिश होने के बाद सर्द हवाओं के चलने से राजधानी की हवा और खराब हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से 200 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 260 पर रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here