नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर जहरीली हवा का प्रकोप छा गया है। बुधवार को दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में दर्ज किया गया। राजधानी के कई एरियों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बढ़ते प्रदूषण का कारण पराली जलाना, तापमान में आई कमी और धीमी गति से चल रही हवा है।
वायु प्रदूषण की जांच करने वाली सरकारी संस्था SAFAR का कहना है कि बुधवार को दिल्ली-NCR की हवा प्रदूषण के मामले में आपातकालीन स्थिति में है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि 14 नवंबर को ये और भी अधिक गंभीर स्थिति में पहुंच जाएगा।
A layer of smog covers #Delhi this morning. Visuals from around Lodhi Road, Akshardham and Sarai Kale Khan. pic.twitter.com/PocONdRr7p
— ANI (@ANI) November 13, 2019
मौसम विभाग की मानें तो बढ़ते प्रदूषण की वजह पराली को जलाने के साथ-साथ धीमी गति से चल रही हवाएं भी है, क्योंकि इसस प्रदूषण के तत्व एक ही जगह पर एकत्र हो गए हैं। बढ़ती ठंड भी वायु की इस खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार है।