नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। इन दिनों शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली की बात करें तो यहां शनिवार को तापमान लुढ़ककर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक इस साल ठंड ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Delhi: Dense fog at Rajpath this morning. Temperature of 2.4°C was recorded in Delhi at 6:10 am, today. pic.twitter.com/mHpEsaaUcj
— ANI (@ANI) December 28, 2019
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक साल 1997 में दिसंबर में इतनी लंबी ठंड पड़ी थी। 118 साल बाद ये ऐसा दूसरा मौका है। शुक्रवार की रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिन में ये तापमान अधिकतम 13.4 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी और सहना पड़ सकता है सर्दी का सितम
मौसम विभाग की मानें तो अभी सर्दी और ज्यादा पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी सर्दी और सता सकती है। अनुमान है कि सर्दी के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर और 1 जनवरी बारिश होने के अनुमान है।