लॉकडाउन 4 : दिल्ली में क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद, CM केजरीवाल ने जारी की नई गाइडलाइंस

0
860

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन 4 के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर कहा है कि अब हमें कोरोना के साथ ही जीने की आदत डाल लेनी चाहिए, क्योंकि कोरोना एक या दो महीनों में खत्म होने वाला नहीं है। अब हमें अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की कोशिश करनी चाहिए।

सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का जिक्र करते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसमें कई ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक वैक्सीन नहीं बनेगी। इसलिए अब अर्थव्यवस्था को खोलने की कोशिश करनी चाहिए।

20 सवारियों के साथ चलेंगी बसें
सीएम केजरीवाल ने बस, ऑटोरिक्शा और कैब सेवा को बहाल करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, चार पहिया वाहनों में 2 सवारी और दो पहिया वाहनों में केवल एक ही सवारी को बैठने की अनुमति होगी। वहीं, बस 20 सवारी के साथ चल सकेंगी।

सरकारी-प्राइवेट ऑफिस खुलेंगे
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि सभी सरकारी प्राइवेट दफ्तर खोले जाएंगे। प्राइवेट दफ्तर में जहां तक संभव हो घर से काम किया जाए।

जारी रहेंगी ये पाबंदी
दिल्ली के सीएम ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं के लिए ही बाहर जा सकेगा, अन्य के लिए अनुमति नहीं होगी। साथ ही 65 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग भी घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

स्पॉ, सैलून, सिनेमा रहेंगे बंद
दिल्ली में अभी मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, ऑडिटोरियम, बार, सिनेमा हॉस अभी बंद ही रहेंगे। किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की मनाही रहेगी। बाजार की दुकानें ऑड-ईवन फॉर्म में खुलेंगी। स्पा और सैलून अभी बंद रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here