मेष: इस राशि के जातकों को आज वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ: आज आपके द्वारा किए गए कार्य फलीभूत होंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों से सहयोग मिलेगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज आय के नए साधन बनेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
कर्क: आज कार्यस्थल पर आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। धन प्राप्ति के नए साधन बनेंगे। काफी सोच-विचारकर ही किसी भी विषय पर फैसला लें।
सिंह: आज आपकों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रिय वस्तु के खो जाने से मन दुखी रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें।
कन्या: व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अजनबी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में खर्च हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुला: इस राशि के जातकों को आज काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों की आज चिंता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपकी तरक्की की राह में रोड़ा बन सकता है।
धनु: आज आपका किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। कर्ज के लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ: आज आपके कार्य की गति बनी रहेगी। मन में दुविधा रहेगी। आज किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लाभदायक हो सकती है।
मीन: इस राशि के जातकों को आज परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सफलता के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर का वातावरण भी आज शांत और खुशनुमा रहेगा।