30 नवंबर राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार का दिन ?

मेष: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। सोच समझकर कार्य करें। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

0
1155

मेष: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। सोच समझकर कार्य करें। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

वृषभ: पुराने रुके हुए कार्यों के पूरे होने की उम्मीद है। यात्रा मंगलमय रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज शुरू किया गया कार्य सफल होगा।

मिथुन: आज के दिन आपको अचानक धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में तेजी आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा।

कर्क: आज सोचा हुआ कार्य सफल होगा। सिद्धि की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

सिंह: आज किसी को उधार देने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी कार्य को करने से पहले अपनी कुलदेवी का ध्यान रखें। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है, संभलकर रहें।

कन्या: आज कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।

तुला: आज आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संपर्क आपको सुख प्रदान करेंगे। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक: आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। अपने इष्ट देवी देवताओं के दर्शन मात्र से कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

मकर: आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक और आर्थिक सम्मान प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कारोबार में उन्नति के योग हैं।

कुंभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए प्रगति का दिन है।

मीन: योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे रहेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here