28 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, बनेंगे बिगड़े काम

इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। समाज में मान-पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

0
1826

मेष: इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। समाज में मान-पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन घबराएं नहीं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ तालमेल बनाए रखें।

मिथुन: अगर आप आज के दिन कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: आज परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: आज आपका कारोबार अच्छा रहेगा। किसी प्रियजन से मिलकर अच्छा लगेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना की जाएगी।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर मनमुटाव की स्थिति हो सकती है, सावधान रहें।

तुला: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्मान व मान पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज लेने-देन में सावधानी बरतें। किसी को उधार देने से पहले दस बार सोच लें, अन्यथा धन फंसने की उम्मीद है। यात्रा पर जाने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: इस राशि के जातकों को आज अपने कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: आज व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। किसी भी कार्य को सोचसमझकर ही करें, अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन: आज आपको सफलता मिलने के योग हैं। किसी भी कार्य में सफलता हासिल होगी। सोच-समझकर किया गया कार्य लाभ देगा। लक्ष्मी मां की कृपा रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here