21 जनवरी राशिफल: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, भाग्य का मिलेगा साथ

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी।

0
1368

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी।

वृषभ- आप किसी नई योजना को अंजाम दे सकते हैं। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्र या प्रियजन से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

मिथुन- आज के दिन वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम होते-होते कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क- आज आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य मेहरबान रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज के दिन दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी-पेशे के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या- काफी समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नौकरीपेशे के क्षेत्र में तरक्की के योग हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है।

तुला- आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। परिजनों अथवा मित्रजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

धनु- वाणी पर नियंत्रण रखें अथवा बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर- आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का योग है।

कुंभ- इस राशि के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साथियों से सहयोग मिलेगा।

मीन- आज आपको खुद के प्रयास से सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here