16 नवंबर राशिफल: शनिवार के दिन इन 6 राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

0
1292

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्यों में बाधाएं आ सकती है। यात्रा हो सके तो आज के दिन टाल दें।

मिथुन: आज आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे। कुछ नया काम कर सकते हैं।

कर्क: आज खर्च की अधिकता होगी। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है। सोच विचारकर ही कार्य करें। शत्रुओं से सतर्क रहें।

सिंह: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

तुला: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। कारोबार के क्षेत्र में तरक्की होगी। नए संपर्क बनेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक: इस राशि जातक आज के दिन अधिक परिश्रम करेंगे, जबकि लाभ कम मिलेगा। यात्रा संभव न हो तो रोक दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

धनु: आज नए रोजगार को शुरू करने के लिए दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है।

मकर: कोई नया मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सफलता मिलेगी। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी।

कुंभ: इस राशि के जातकों के लोग आज के दिन मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी।

मीन: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सोच-विचारकर ही किसी कार्य को करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here