मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। आज पुराने समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
वृषभ: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने समय से रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी के लिए दिन शुभ है।
मिथुन: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। शारीरिक रुप से थकान महसूस हो सकती है। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है।
कर्क: इस राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त करें। मित्रों से लाभ मिलेगा।
सिंह: आज मन प्रसन्न रहेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या: आज सभी कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक लाभ मिल सकता है।
तुला: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मन में शांति रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धार्मिक और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा।
धनु: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए अवसर प्राप्त होंगे। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे।
मकर: आज आपके स्वभाव में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। खर्चों में अधिकता हो सकती है।
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। घर की किसी बुजुर्ग महिला से साथ मिल सकता है। किसी वाद-विवाद में न पड़ें।
मीन: आज आपको किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। यात्रा मंगलमय रहेगा। अचानक कोई लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।