New Delhi: कोरोना वायरस के मामले (Covid-19 in India) बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में Covid-19 के मामले लगातार चौथा दिन 45 से 50 हजार के बीच आए हैं। स्वास्थय विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 47,704 (Covid-19 in India) नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 लाख 83 हजार 157 पहुंच गई हैं।
वहीं इस दौरान 654 लोगों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 33,425 हो चुकी है। ये मौत की संख्या आज दुनिया में सबसे ज्यादा है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बता दें तो अब तक 9 लाख 52 हजार 743 लोग इस खतरनाक वायरस (Covid-19 in India) से ठीक हो चुके है। 4 लाख 96 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Covaxin का पहला फेज पूरा, डॉक्टर ने दिया ये बयान
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ‘पिछले दो दिनों से लगातार एक दिन में पांच लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। 27 जुलाई को देश में कुल कुल 5,28,000 टेस्ट किए गए थे। पूरी दुनिया के बात करे तो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है और 44 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।