नोएडा में स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई

0
1382

नोएडा: देशभर में अभी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी है। देश के कई इलाके रेड जोन में इनमें से एक राजधानी दिल्ली से सटा हुए गौतमबुद्ध नगर भी है। हालांकि, देश के ग्रीन जोन वाली जगहों पर कुछ छूट दे दी गई है। लेकिन गौतमबुद्ध नगर में अभी लॉकडाउन को लेकर सख्ती है, यहां स्मार्ट फोन यूजर्स के फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है। अगर स्मार्ट फोन यूजर्स के फोन में ये ऐप नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानूनी एक्शन भी लिया जा सकता है।

गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने एक आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में जो स्मार्ट फोन यूजर घर से बाहर निकलता है, उसके फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो उसके खिलाफ कानूनी एक्शन भी लिया जा सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर अभी भी रेड ज़ोन में है। यहां लॉकडाउन के तीसरे चरण यानि कि 17 मई तक धारा 144 लगाई गई है। वहीं कंटेनमेंट जोन में और ज्यादा सख्ती की जा रही है।

बात करें भारत सरकार द्वारा बनाई गई ऐप आरोग्य सेतु की तो इसका मकसद कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट लेने से है और साथ ही यूजर्स को उसके आसपास कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जानकारी देने से है। इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद कोई भी व्यक्ति अपना टेस्ट कर सकता है और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here