नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों में कोरोना काफी रफ्तार के साथ फैला है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख 7 हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि अब देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 7 हजार 615 हो गया है। इनमें से 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जब कोरोना के केस की संख्या 1 लाख 1 हजार 139 थी, उनमें 3163 लोगों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जून की सुबह तक देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। हालांकि, राहत की बात ये है कि भारत में ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और रिकवरी रेट बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। 2 लाख मरीजों में से अब तक 1 लाख 303 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।