औरंगाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव, 3 घायल

0
1388

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन के चलते मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को संभाजी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। जब पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला देकर उन्हें रोका और अपने-अपने घर लौट जाने को कहा, तो कुछ लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं।

महाराष्ट्र / औरंगाबाद में नमाज पढ़ने ...

ये भी पढ़ेंमहाराष्ट्र के पालघर के बाद UP के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या, ये है वजह

पथराव की खबर में मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और वहां से लोगों को हटाया। इसके साथ ही घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पथराव में शामिल कई लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here