135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस का देशभर में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ मार्च

कांग्रेस पार्टी शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस देशभर में फ्लैग मार्च निकालेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में गुवाहाटी में कांग्रेस 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के नाम से मार्च निकालेगी।

0
1016

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस देशभर में फ्लैग मार्च निकालेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में गुवाहाटी में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के नाम से मार्च निकालेगी।

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में कांग्रेस के मार्च का नेतृत्व करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ये परंपरा रही है कि वह हर साल स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करती है।

संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी
बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी खास तरीके से स्थापना दिवस मनाने जा रही है। दरअसल, पार्टी का ये 135वां स्थापना दिवस होगा, इस मौके पर कांग्रेस ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के नारे के साथ मार्च निकालेगी और साथ ही इस मौके पर होने वाली जनसभाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here