कांग्रेस ने 11 नेताओं पर की ये कार्रवाई, पार्टी के निर्णयों का किया था विरोध…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पार्टी के 11 सीनियर नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल इन नेताओं को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

0
947
Congress General Secretary - Priyanka Gandhi

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पार्टी के 11 सीनियर नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल इन नेताओं को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, इन सभी नेताओं को यूपी कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक अजय अजय राय ने बीते गुरुवार को इन सभी नेताओं को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था।

अनुशासन समिति में इमरान मसूद व श्याम किशोर शुक्ला भी शामिल थे। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते कुछ समय से पार्टी के निर्णयों पर अनवाश्यक रुप से बैठक कर विरोध किया जा रहा है। जोकि अनुशासनहीनता है। आरोपी नेताओं ने जो जवाब दिए गए हैं, उनसे अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं हुई है।

ये वो नेता जिन पर हुई कार्रवाई-

संतोष सिंह (पूर्व सांसद), सिराज मेंहदी (पूर्व एमएलसी), रामकृष्ण द्विवेदी (पूर्व गृहमंत्री), सत्य देव त्रिपाठी (पूर्व मंत्री), राजेन्द्र सिंह सोलंकी (सदस्य एआईसीसी), भूधर नारायण मिश्र (पूर्व विधायक), हाफिज मोहम्मद उमर (पूर्व विधायक), विनोद चौधरी (पूर्व विधायक), नेक चन्द्र पाण्डेय (पूर्व विधायक), स्वयं प्रकाश गोस्वामी (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस), संजीव सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here