महाराष्ट्र: आगामी त्योहारों को लेकर सीएम शिंदे ने शर्तों के साथ हटाए सभी कोरोना प्रतिबंध

0
253
CM Eknath Shinde on Festivals
CM Eknath Shinde on Festivals

CM Eknath Shinde on Festivals: देश में जल्द ही त्योहारों की धूम मचने वाली है। इन त्योहारों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एक अहम बैठक की। इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई है जिसमें गणेशोत्सव, मुहर्रम और दही हांडी, सभी उत्सव जोर-शोर से मनाने के लिए हमनें कोरोना के सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। लेकिन एक शर्त है, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है।”

आगामी त्योहारों के लिए की बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देश में आगामी चुनाव को लेकर आज बड़ी बैठक की। उन्होंने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में गणेशोत्सव, दही हांडी और मुहर्रम के लिए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

बैठक में दिए कई निर्देश

बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि गणेशोत्सव (CM Eknath Shinde on Festivals) सामाजिक भावना से मनाया जाता है, इस उत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस उत्सव के शुरू होने से पहले राज्य की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा मुंबई में BEST को विसर्जन स्थलों-मार्गों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए और आइडल स्कूलों के लिए मुंबई में स्थान निर्धारित करने को भी कहा गया है।

ऑनलाइन व्यवस्था भी करें- सीएम

सीएम एकनाथ शिंदे ने बैठक में कहा कि, “चैरिटी कमिश्नर बोर्ड पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था करने को भी कहा है। POP की मूर्तियों के संबंध में एक तकनीकी समिति नियुक्त की जाएगी और इसमें MPCB, NIRI, IIT, NCL आदि के विशेषज्ञ प्रतिनिधि होंगे। गणेशोत्सव कार्यकर्ताओं के लिए एक योजना भी शुरू होगी, अगर गणेशोत्सव मण्डलों के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण एवं अन्य छोटे-मोटे अपराधों की सूचना मिली तो पुलिस को उचित जांच कर उन्हें हटाने की कार्यवाही करनी चाहिए।”

सीएम एकनाथ शिंदे ने गणेशोत्सव, दहीहांडी, मोहर्रम के पर्वों के दौरान राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को अच्छी योजना बनाने के लिए भी निर्देश दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here