CAA के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राजघाट पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेता

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं। पहले कांग्रेस ये सत्याग्रह रविवार को करने वाली थी, लेकिन इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया गया था।

0
1214

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं। पहले कांग्रेस ये सत्याग्रह रविवार को करने वाली थी, लेकिन इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया गया था।

अब तक एक सत्याग्रह में भाग लेने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद हैं।

बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून का देश के नागरिकों से कोई वास्ता नहीं है, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here