चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सौंपी गई कमान

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान कोे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रामविलास पासवान भी मौजूद रहे।

0
1505
राम विलास पासवान और चिराग पासवान.

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष बनाये गये। मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रामविलास पासवान भी मौजूद रहे, जो चिराग पासवान से पहले पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

ये भी पढ़े:रिजिजू ने डिलीट किया पुलिस के समर्थन वाला ट्वीट, कहा- ‘किसी को कानून हाथ में लेने…’

चिराग पासवान जमुई से सांसद है और 2014 से पार्टी में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि चिराग पासवान को पार्टी की कमान सौपनें का संकेत रामविलास पासवान ने पहले ही दे दिया था। दिल्ली के एक कांफ्रेस में रामविलास पासवान ने कहा था कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी अब अपना काम संभाले।

ये भी पढ़े: अयोध्या मामले पर कभी भी आ सकता है SC का फैसला, UP भेजे गए 4000 जवान

राजनीति में आने से पहले चिराग पासनाव ने फिल्मी जगत में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म मिले ना मिले हम की थी, हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और 2013 में चिराग पासवान फिल्मी दुनिया छोड़ कर राजनीति में सक्रिय हो गये। रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग इस साल लोकसभा चुनाव में बिहार की जमुई सीट से जीतकर दोबारा संसद भवन पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here