इस मंत्री ने दुष्कर्म को बताया छोटी घटना, जानिए पूरा सच

एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

0
741
Chhattisgarh Rape Case
एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

रायपुर: देशभर में हाथरस रेप केस को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद से अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। इस बीच एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 (Chhattisgarh Rape Case) साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन बवाल तब हुआ जब भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने इस घटना को हाथरस दुष्कर्म (Chhattisgarh Rape Case) मामले से तुलना करते हुए छोटी घटना बता दिया।

अब इस मामले पर मंत्री ने अपना बयान बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने दुष्कर्म (Chhattisgarh Rape Case) घटना को कोई छोटी घटना नहीं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरे विचार दुष्कर्म पर नहीं था। मंत्री शिव कुमार डहरिया (Shiv Kumar Dahariya) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Chhattisgarh Rape Case) पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, रमन सिंह का कोई ट्वीट नहीं आया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में एक छोटी सी घटना हो गई थी तो वह ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन हाथरस कांड पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। 

गैंगरेप पीड़िता की नहीं की एफआईआर दर्ज, महिला ने की आत्महत्या

बता दें कि बलरामपुर में 14 साल की नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं इस कुकर्म (Chhattisgarh Rape Case) को करने के बाद पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। रमन सिंह ने शिवकुमार डहरिया (Chhattisgarh Rape Case) के ताजा बयान पर उन्हें घेरते हुए ट्वीट किया, ”कांग्रेस छत्तीसगढ़ की मानसिकता देखिए! इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं छोटी लगती हैं। राहुल गांधी जी बताएं क्या छत्तीसगढ़ में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं आपके लिए भी छोटी हैं? ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को पार्टी से हटा देना चाहिए? 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here