नई दिल्ली: चंद्रमा की जमीन पर अपने टारगेट से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले क्रैश हुए चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज निकाला गया है। इसकी खोज करने का दावा नासा ने किया है।
नासा का दावा है कि उसके लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ निकाला है। विक्रम लैंडर का मलबा दुर्घटनास्थल से 750 मीटर दूर तीन टुकड़ों में मिला है। विक्रम लैंडर के जो तीन टुकड़े मिले हैं, वह 2×2 पिक्सेल के हैं।
बता दें कि NASA ने सोमवार और मंगलवार की दरम्यिानी रात को 1:30 बजे लैंडर विक्रम के खोजे गए टुकड़ों की तस्वीर जारी की और बताया कि उन्हें चंद्रयान-2 के तीन टुकड़े मिले हैं। नासा ने ये जानकारी ट्वीट कर दी।
The #Chandrayaan2 Vikram lander has been found by our @NASAMoon mission, the Lunar Reconnaissance Orbiter. See the first mosaic of the impact site https://t.co/GA3JspCNuh pic.twitter.com/jaW5a63sAf
— NASA (@NASA) December 2, 2019
NASA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विक्रम की ये तस्वीर 1 किमी की दूरी से ली गई है। नासा की ओर से जारी की गई तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विक्रम के क्षतिग्रस्त होने से वहां की जमीन को भी नुकसान हुआ है।
नासा द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने नासा ने कॉन्टैक्ट किया और विक्रम लैंडर से जुड़ी जानकारी की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक अब नासा विक्रम से जुड़ी हुई सभी जानकारी इसरो को सौंपेगा।