Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि शुरू होने वाली है ऐसे में अधिकतर घरों में मां के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। नवरात्रि के दौरान हर घर में लोग माँ की भक्ति में भक्तिमय रहते है, माँ दुर्गा की उपासना के साथ-साथ लोगो के मन में भी मां का जाप ही रहता है। ऐसे में अगर सपने में मां दुर्गा के किसी रूप में दर्शन हो जाएं, तो फिर बात ही क्या हो। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान सपने में दुर्गा कई रूपों में नजर आ सकती हैं। जानिए इन सपनों का क्या अर्थ होता है।
सपने में मां दुर्गा दिखने का अलग-अलग अर्थ Chaitra Navratri 2023
शेर पर सवार मां दुर्गा- अगर सपने में किसी व्यक्ति को मां दुर्गा शेर में सवार होकर नजर आती हैं और शेर दहाड़ रहा है, तो इसका मतलब अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह के सपने का अर्थ है कि कोई बड़ी समस्या आ रही हैं। इस समस्या से बचने के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
काले रंग के वस्त्र में मां दुर्गा- सपने में मां दुर्गा को काले वस्त्र में देखना भी अशुभ माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना दिखता है, तो भविष्य में कोई अनहोनी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
क्रोधित रूप में मां दुर्गा- अगर किसी व्यक्ति को क्रोधित अवस्था में सपने में नजर आती हैं, तो इसका मतलब है कि आपसे कोई बड़ी गलती गई है। इसलिए उस काम को ठीक करके सही रास्ते में चलें। नहीं तो आने वाले समय में शारीरिक, मानसिक या फिर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में दुर्गा मां की टूटी मूर्ति- अगर किसी व्यक्ति को सपने में टूटी हुई मूर्ति दिखती हैं, तो समझ लें कि यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि मां दुर्गा किसी कारण आपसे नाराज है। ऐसे में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूसरे दिन ही मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ क्षमा याचना करें।
लाल जोड़े में मां दुर्गा- अगर किसी व्यक्ति को मां दुर्गा लाल जोड़े में मुस्कुराती हुई नजर आती हैं, तो इसका मतलब शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिल सकता है।
मां दुर्गा का मंदिर- स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखे, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं और आपको धन लाभ होगा।
(DISCLAIMER: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी Prime News नहीं लेता है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।)