रिटायर हुए आर्मी चीफ बिपिन रावत, बोले- मुझे उम्मीद है मनोज मुकुंद सेना को और आगे लेकर जाएंगे

जनरल बिपिन रावत मंगलवार को थल सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए हैं। अब 1 जनवरी को वह देश के पहले चाफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर कमाल संभालेंगे। अब उनकी जगह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। रिटायर होने के बाद उन्होंने सेना के जवानों को बधाई दी।

0
1381

नई दिल्ली: जनरल बिपिन रावत मंगलवार को थल सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए हैं। अब 1 जनवरी को वह देश के पहले चाफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर कमाल संभालेंगे। अब उनकी जगह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। रिटायर होने के बाद उन्होंने सेना के जवानों को बधाई दी।

अपने तीन साल के कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने वॉर मैमोरियल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मनोज मुकुंद भी एक सेना प्रमुख के तौर पर अपने सभी दायित्व बखूबी निभाएंगे और सेना को और आगे लेकर जाएंगे।

उन्होंने सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद कहा कि बिपिन रावत बस एक नाम है, ये ओहदा सेना के सभी जवानों के सहयोग से बनता है। जब सभी जवान सहयोग करते हैं तब देश की सेना आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सिर्फ एक पद है।

इसके साथ ही उन्होंने सेना के अगले प्रमुख के बारे में बोलते हुए कहा कि अब सेना के जो अगले प्रमुख होंगे, वह भी अपने तरीके से सेना को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं आर्मी चीफ के तौर पर काम कर रहा था। मुझे नहीं पता था कि मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनूंगा। सेना का आधुनिकिकरण करना उनका बड़ा कदम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here