Bihar के बेगूसराय में खूनी खेल, 10 लोग घायल, एक की मौत, 6 जिलों में नाकेबंदी

0
320

Bihar: मंगलवार को बिहार में बदमाशों का आतंक देखने को मिला। बेगूसराय जिले में दो अज्ञात बदमाशों ने दर्जनों जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। जिसको लेकर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई।

दर्जनभर जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इस घटना के बाद पुलिस के हाथ अभी खाली है। गोलियां बरसाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। दरअसल, बिहार में कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ा तमाचा उस वक्त पड़ा, जब बेगूसराय में दो बेखौफ बदमाशों ने आतंक मचा दिया। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बेगूसराय में 10 लोगों को गोली मारी।

6 जिलों में नाकेबंदी

इतना ही नहीं, अज्ञात बदमाश हाइवे पर फायरिंग करते गए। इस फायरिंग से पूरा शहर दहशत में है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना समेत छह जिलों में नाकाबंदी की गई है। जिसके बाद से लगातार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिन्होंने बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दहला दिया।

गोलीबारी में एक शख्स की मौत

वहीं, नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here