Bhojpuri: मनोज तिवारी ने दिखाई घर की झलक, रवि किशन संग आए नज़र, देखें फोटो

0
76

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को हर कोई जानता हैं। वही एक्टर आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) कर रहे हैं। बता दें की अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री (Industry) में एक अलग पहचान बनाई हैं। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के बर्थडे पर फैंस समेत भोजपुरी के कई सितारे उन्हें विश करते नजर आ रहे हैं। सिंगर से एक्टर और फिर अभिनेता से राजनेता बनने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) बीजेपी (BJP) के टिकट पर लोकसभा तक पहुंचे। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। उनका बंगला काफी आलीशान है। बता दें, कि ये उनका दिल्ली स्थित सरकारी आवास है। जिसकी अंदर की तस्वीरें देख आप दंग रह जाएंगे। फिल्म स्टार ने कई दफा अपने इस सरकारी आवास की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई हैं। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मनोज तिवारी के घर की तस्वीर आई समाने

दिल्ली में जिस घर में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) रहते हैं वो काफी आलीशान हैं, जिसकी गवाही ये तस्वीर दे रही है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में सारी सुविधाएं मौजूद है। इस तस्वीर में आपको भोजपुरिया किंग रवि किशन ( Bhojpuriya King Ravi Kishan) भी नजर आ रहे होंगे। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इस रूम में रियाज करते हैं। बता दें कि उन्होंने भोजपुरी से हिंदी तक में कई गाने गाए हैं। उनकी सिंगिंग (SINGING) को लोग खूब पसंद करते हैं।

बिग बॉस में कमाया खूब नाम

इसके अलावा मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने टेलीविज़न पर आने वाले प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी हिस्सा लिया जिसमें दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया। लेकिन फिल्मों में अभिनय (Acting) के क्षेत्र में चलने के बावजूद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने को कभी भी संगीत से अलग नहीं किया तथा समय समय पर अपने नए नए एल्बम भी निकालते रहे। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की लोकप्रियता का आलम यह है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप (Famous Director Anurag Kashyap) ने अपनी फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में भी मनोज तिवारी से इनका प्रसिद्ध गाना गवाया “जिया हो बिहार के लाला जिया तुम हजार साला”।

इन फिल्मों में किया काम

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सिंगर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने फिल्म कैरियर में अनेको सुपर-हिट फिल्मों में काम किए है। यहाँ पे कुछ हिट फिल्मों के नाम इस प्रकार है – ससुरा बड़ा पैसावाला (2004), बंधन टूटे ना (2005), दरोगा बाबु आई लव यू (2005), दामाद जी (2005), धरतीपुत्र (2006), देहाती बाबु (2006), नैहर के मारो पिया के चुनारी (2007), मर्द न.1, भोजपुरिया डॉन, इंटरनेशनल दरोगा, तू हमार हउ, गोबर सिंह, भैया हमार बार दयाबान, धरती कहे पुकार के, गंगा, गंगोत्री, सौगंध, गंगा, जमुना, सरस्वती, दरोगा जी चोरी होगेल और राजा ठाकुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here