फास्टैग से लैस होंगे टोल प्लाजा के सभी लेन, अपराध नियंत्रण समेत होंगे कई लाभ…

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा के सभी लेन को फास्टैग से लैस करने का फैसला लिया है।

0
997

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा के सभी लेन को फास्टैग से लैस करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को ‘एक देश एक फास्टैग’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।

गडकरी ने बताया कि अभी देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 380 टोल प्जाला के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस कर रहे हैं। 1 दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा फास्टैग से लैस हो जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया, फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था है। इससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा, इसके यह भी पता चल जाएगा कि किस वाहन में कौन बैठा है। इससे गृह मंत्रालय को भी अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। गडकरी ने कहा, पुलिस को भी आसानी से अराजक तत्वों तक पहुंचने मं मदद मिलेगी। यही नहीं, अब तो फास्टैग को जीएसटी नेटवर्क से भी जोड़ दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, टोल प्लाजा पर अभी नकदी में टोल टैक्स चुकाने के लिए मोटर वाहनों को रुकना पडता है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों से धुआं निकलता रहता है जो प्रदूषण फैलाता है। साथ ही हर रोज करोड़ों रुपये का डीजल यूं ही जल जाता है जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है।

गौरतलब हो कि फास्टैग के लिए जब अधिसूचना जारी की गई थी उस दौरान टोल प्लाजा पर कम से कम एक लेन पर कैशलेस टोल स्वीकारने की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया था। जब सब लेन फास्टैग वाले हो जाएंगे तो सिर्फ एक ही लेन पर नकदी स्वीकार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here