Akhilesh Yadav Noida Visit: अखिलेश यादव का आज नोएडा दौरा, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र…

0
395
AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

Akhilesh Yadav Noida Visit: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज नोएडा दौरे पर रहेंगे, इस दौरान पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के कर्ता-धर्ता कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अखिलेश यादव पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद वह नोएडा के लिए निकलेंगे, नोएडा में पूर्व सीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे साथ ही पूर्व सपा नेता राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

बता दे, कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव 2012 से 2017 के बीच में एक बार भी नोएडा नहीं आए, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग है, अखिलेश यादव नोएडा में रैली करने जा रहे हैं। दरअसल, लगभग तीन दशक से एक बात हम सब के बीच प्रचलित थी कि यूपी का कोई भी सीएम अगर नोएडा का दौरा करता है, तो वो सत्ता से हाथ धोह देता हैं।

दशकों से था अंधविश्वास

मायावती, जिन्होंने मार्च 2007 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उसी साल नवंबर में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा गई थीं. हालांकि, तब बसपा सुप्रीमो के इस कदम को भ्रम तोड़ने के तौर पर देखा गया था, लेकिन 2012 में वे सत्ता से हटा दी गई थीं

क्या है आज का पूरा कार्यक्रम (Akhilesh Yadav Noida Visit)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है, दिल्ली हवाई अड्डे से अखिलेश यादव नोएडा के हजरतपुर वाजिदपुर सेक्टर 16 पहुंचेंगे, (Akhilesh Yadav Noida Visit) अखिलेश यादव के नॉएडा पहुंचने का समय करीब 12 बजे का है।

नॉएडा पहुंच सपा प्रमुख हजरतपुर वाजिदपुर सेक्टर 16 गांव में ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगें, अखिलेश यादव का नॉएडा दौरा 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। (Akhilesh Yadav Exclusive) राजनीति के पंडितों के मुताबिक, अखिलेश यादव के इस दौरे से जहां सपा-रालोद गठबंधन को मजबूती मिलेगी, वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भर जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here