Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस की तरह ही ये पार्टी राजनीतिक रूप से हो जाएगी खत्म

0
316
AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

Akhilesh Yadav: 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रमुख विपक्षी दल बड़ी राजनीतिक जंग की तैयारी शुरू कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में लगे हुए हैं।

‘केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप’ (Akhilesh Yadav)
कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के चलते आने वाले दिनों में ‘कांग्रेस की तरह’ राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। जाति जनगणना की बात करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा होगा।

‘कांग्रेस पहले करती थी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पहले केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब ये काम भाजपा ने करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का सफर लगभग खत्म हो गया है। भाजपा का भी हश्र यही होगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपीए-2 शासन के दौरान कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में वो पीछे हट गई। अखिलेश ने कहा ‘हम चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करे। उन्होंने कहा कि “पूरे देश में कहा गया था कि महंगाई कम होगी। लेकिन आज डीजल और पेट्रोल की कीमत देख कर हम हैरान है? आखिर इसका मुनाफा कहां जा रहा है? सरकार इसका जवाब देगी क्या?

विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा?
ये पूछे जाने पर कि आम चुनाव के मद्देनजर संभावित विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा? अखिलेश ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here