Akhilesh In UP Police HQ: पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले सपा के कार्यकर्ता गुंडे होंगे: केशव प्रसाद मौर्य

0
259
Keshav Prasad Maurya

Akhilesh In UP Police HQ: सपा मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को हजरतगंज (Hazratganj) पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्हें कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद वे वहीं बैठ गए। जहां उन्हें पीने के लिए चाय दी गयी जिसे पीने से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मना कर दिया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गंभीर आरोप लगाते पुलिस मुख्यालय में पीने के लिए मिली चाय को मना कर दिया, उन्होंने कहा मुझे सरकार पर भरोसा नहीं हैं। चाय मैं नहीं पियूँगा। चाय में कुछ मिलाकर भी दिया जा सकता हैं। बाहर से चाय मगवाई जाएगी तो उसे पियूंगा। जिसके बाद सपा के नेताओं ने बाहर से चाय अंदर भेजी।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

वही, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chowdhary) और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को इसके लिए निशाने पर लिया।वही पुलिस मुख्यालय साप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि सपा का मीडिया सेल सारी मर्यादाओं की रेखाओं को पार कर इतने गंदे शब्दों का प्रयोग होता था जिन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई का स्वागत करना चाहिए लेकिन यदि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ऐसे लोगों को समर्थन करते हैं। तो यह उनकी सोच का परिचायक है। केशव मौर्य ने कहा कि पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले सपा के कार्यकर्ता गुंडे होंगे।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chowdhary) ने भी अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निशाना साधा हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत हमारा व्यक्तिगत किसी से कोई विवाद नहीं है। वैचारिक भतभेदों के इतने निचले स्तर तक ले जाएं कि माताओं-बहनों- बच्चों के बारे में गंदे शब्दों का प्रयोग करने लगें। सार्वजनिक जीवन में जो भी लोग हैं, राजनीतिक दल हैं उन्हें इस बारे में विचार करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here