घाटी में बर्फीले तूफान का कहर, 3 जवान शहीद, 5 फंसे

जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जो लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना की कई चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हिमस्खलन की वजह से 3 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान लापता बताया जा रहा है। वहीं, हिमस्खलन में 5 लोगों की मौत की भी खबर है।

0
1199

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जो लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना की कई चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हिमस्खलन की वजह से 3 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान लापता बताया जा रहा है। वहीं, हिमस्खलन में 5 लोगों की मौत की भी खबर है।

सेना के सूत्रों के अनुसार पिछले 48 घंटों में हुई बर्फबारी की वजह से उत्तर कश्मीर से हिमस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। हिमस्खलन में सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक एक चौकी में अभी भी 5 जवान फंसे हुए हैं, वहीं एक जवान लापता बताया जा रहा है।

5 लोगों की मौत
कश्मीर में बर्फबारी की वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमस्खलन की ये घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के गग्गेनेर क्षेत्र के कुलान गांव की है। यहां कई घर हिस्खलन की चपेट में आ गए, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। इस इलाके में सेना के जवानों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here