26 फरवरी राशिफल: आज के दिन इन 6 राशियों को मिलने वाला है ग्रह-नक्षत्रों का साथ

0
1013

मेष: आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। धन-सम्मान की वृद्धि होगी। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।

वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: उन्नति के योग बन रहे हैं। थकान का अनुभव हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें।

कर्क: नौकरी-पेशे को बदलने के बारे में सोच सकते हो। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों को करने में दिलचस्पी बढ़ेगी।

सिंह: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। घर में आनंद की प्राप्ति होगी।

कन्या: किसी प्रियजन से सुखद समाचार मिल सकता है। दिन अनुकूल है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है।

तुला: मन में चिड़चिड़ाहट हो सकती है। विवाद से बचने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अजनबी लोगों पर विश्वास न करें।

वृश्चिक: आज भाग्य आपके साथ है। विरोधी परास्त होंगे। शांत होकर कार्य करें। उन्नति के अवसर बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा।

धनु: व्यर्थ का विवाद हो सकता है। सतर्कता बरतें। बेकार के माहौल से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें।

मकर: आज आपको धन लाभ हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। पूजा पाठ से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ: आज आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा। शुभ समाचार मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन: आज कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा करने से बचें। साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में सकारात्मक विचार आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here