‘हिटलर के नक्शे कदम पर मोदी…’ कांग्रेस नेता के पीएम पर विवादित बोल

0
277
subodhkant sahay

नई दिल्ली: केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना पर देशभर में जारी युवाओं के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय (Subodhkant Sahay) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

सुबोधकांत सहाय ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय (Subodhkant Sahay) ने कहा कि ‘हिटलर ने भी ऐसी ही एक संस्था बनाई थी उसका नाम था खाकी, सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। पीएम मोदी भी हिटलर की राह चल रहे हैं तो…।’ उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी हिटलर के नक्शे कदम पर चलते रहे तो वो हिटलर की ही मौत मरेंगे।

पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह चल रहा था।

कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने की थी विवादित टिप्पणी

ये कोई पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस के किसी नेता ने इस तरह की कोई टिप्पणी की हो। इससे पहले महाराष्ट्र के भी एक कांग्रेस नेता शेख हुसैन पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सौ साल जिएं। जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय लगातार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ कर रहा है। उसको लेकर कांग्रेसी नेताओं में नाराजगी है। माना जा रहा कि सुबोध कांत सहाय ने इस कार्रवाई के आक्रोश में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here