Nitish Kumar On Draupadi Murmu: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम दिया गया है। NDA के इस फैसले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के NDA के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को भी इसके लिए धन्यवाद दिया है।
सीएम नीतीश ने किया ट्वीट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना ख़ुशी की बात है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है।
अपने ट्वीट में आगे वो लिखते हैं, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा सरकार में मंत्री तथा इसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं। कल प्रधानमंत्री जी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी को इसके लिए हृदय से धन्यवाद।”
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 22, 2022
21 जून को की गई घोषणा
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सर्गमियां तेज हो गई हैं। जहां विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Nitish Kumar On Draupadi Murmu) का नाम घोषित किया।
नवीन पटनायक ने जताया आभार
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार का चेहरा बनाए जाने को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री Naveen Patnaik ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये ओडिशा के लिए बहुत गौरव की बात है। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं।