Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी हुए शिवसेना विधायकों को मुंबई आने की चुनौती दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बागी विधायकों को वापस आने का मौका दिया गया था। लेकिन उन्होंने वो मौका गंवा दिया।
Mumbai | We will win on the Floor of the House, we won't give up. They (MLAs) have taken a very wrong step. We also gave them a chance to return to Mumbai. Now, we challenge them to come to Mumbai: Shiv Sena leader Sanjay Raut on rebel MLAs pic.twitter.com/d934TwAe1t
— ANI (@ANI) June 24, 2022
संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, “हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ़्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहाँ भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है, वह मुंबई में आ सकते हैं।”
उन्होंने बाग़ी विधायकों पर कहा, “विधायकों ने ग़लत क़दम उठाया है। हमने उन्हें वापस आने का मौक़ा भी दिया था लेकिन अब समय निकल चुका है।”
राउत ने ये भी दावा किया कि सीएम उद्धव और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार लगातार संपर्क में बने हुए हैं। साथ ही शिवसेना, कांग्रेस और रंकपा के विधायक भी लगातार संपर्क में बने हुए हैं।
मराहराष्ट्र के सियासी घमासान (Maharashtra Politics) की शुरूआत से ही संजय राउत ने कहा था कि अगर फ्लोर टेस्ट होगा तो बहुमत साबित कर देंगे। इस बात को दोहराते हुए आज उन्होंने फिर कहा कि अगर फ्लोर टेस्ट होता है तो बहुमत साबित करेंगे, लेकिन बागी विधायकों को वापस आने के लिए जो वक्त दिया था, वो समय अब निकल चुका है। अब हम उन्हें चुनौती देते हैं।
इतना ही नहीं राउत ने ये भी दावा किया कि आगे आने वाले ढाई साल भी महाविकास अघाड़ी सरकार पूरा करेगी।
मौजूदा स्थिति में बागी हुए 37 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गोवाहाटी में मौजूद हैं। एकनाथ शिंदे का आरोप है कि वैचारिक मदभेद के कारण कांग्रेस और रंकपा से गठबंधन तोड़ना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: सूरत में शतरंज की बिसात पर ऊंट की चाल चल रहे थे शिंदे..’महा’ बिसात पर भी ‘वजीर’ की होगी बाजी ?