धनु संक्रांति आज, आज से एक महीने के लिए बंद होंगी शादियां और सभी शुभ काम

हिंदू धर्म में हर संक्रांति की एक खास मान्यता होती है। जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करता है तो इस संक्रांति कहा जाता है। 16 दिसंबर को यानि कि आज सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु संक्रांति के बाद एक महीने तक सभी शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। इस अवधि को धनु खरमास भी कहा जाता है।

0
1658

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में हर संक्रांति की एक खास मान्यता होती है। जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करता है तो इस संक्रांति कहा जाता है। 16 दिसंबर को यानि कि आज सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु संक्रांति के बाद एक महीने तक सभी शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। इस अवधि को धनु खरमास भी कहा जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो खरमास यानि कि इस पूरे महीने में शादियां नहीं होती है। शादियां ही नहीं बल्कि कोई भी कार्य इस महीने में करना शुभ नहीं माता जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, जिससे शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। अब अगले महीने यानि कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद से ही शुभ कार्यों को किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंभूलकर भी न करें ये कार्य, अन्यथा लाभ की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान

धनु संक्रांति का शुभ मुहूर्त
आज यानि कि 16 दिसंबर दोपहर 3.28 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। यह 15 जनवरी की रात को 2:50 पर समाप्त होगा। इस एक महीने में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। इस अवधि के खत्म होने के बाद 16 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी, जिसके बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।

खरमास में कौन से कार्य न करें-
सगाई, शादी, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और नए व्यापार की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here