न बैंड-बाजा न दहेज, 8 फेरों के साथ ऐसे संपन्न हुई बबीता-विवेक की शादी

'दंगल गर्ल', भाजपा नेता और पहलवान बबीता फौगाट ने रविवार को भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ पूरी रस्मों-रिवाजों के साथ शादी कर ली। बबीता की शादी एकदम सादगीपूर्ण तरीके से हुई। उनकी शादी में कुल 21 लोगों की बारात आई और बिन बैंड-बाजे के 8 फेरों के साथ बबीता की शादी संपूर्ण हुई।

0
2062

नई दिल्ली: ‘दंगल गर्ल’, भाजपा नेता और पहलवान बबीता फौगाट ने रविवार को भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ पूरी रस्मों-रिवाजों के साथ शादी कर ली। बबीता की शादी एकदम सादगीपूर्ण तरीके से हुई। उनकी शादी में कुल 21 लोगों की बारात आई और बिन बैंड-बाजे के 8 फेरों के साथ बबीता की शादी संपूर्ण हुई।

बलाली गांव में हुई शादी
बबीता की शादी में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ। खाने के लिए लकड़ी की चम्मच और दोने का प्रयोग किया गया। वहीं लग्न में एक रुपया दिया गया है और शादी बिन दहेज के संपन्न हुई है। बबीता ने अपनी शादी में 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। उन्होंने आठवें फेरे के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इन दोनों की शादी हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में हुई। शादी के मौके पर बबीता ने जहां डिजाइनर सब्यसांची द्वारा डिजाइन किया गया लाल लहंगा पहना, वहीं विवेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। इन दोनों का शादी का लुक बिलकुल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के जैसा था।

विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट

दिल्ली में होगा रिसेप्शन
बबीता के पिता और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महाबीर फौगाट ने बताया कि दिल्ली में रिसेप्शन होगा, जिसमें सभी करीबी मेहमान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बबीता और विवेक सुहाग अच्छे दोस्त हैं और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति के बाद ही इनकी शादी तय की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here