31 जनवरी राशिफल: आज के दिन इन 4 राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, हर कार्य में मिलेगी सफलता

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास शुभ फलदायी नहीं है। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

0
1662

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास शुभ फलदायी नहीं है। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

वृषभ: आज के दिन आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। माता-पिता के साथ संबंधों को अच्छा बनाने की कोशिश करें।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत रंग अवश्य लेकर आएगी। भाग्य पर भरोसा रखें और कर्म करते रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क: आज आपकी राशि के अनुसार आपको धन लाभ मिल सकता है। जिस कार्य को करने के लिए लंबे समय से सोच रहे हैं, उसे आज करना शुभ रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज के दिन किसी उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्ता होगा। आज आपका कार्य करने में रूझान बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज के दिन नए प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

कन्या: आज के दिन आपके फालतू के खर्च बढ़ सकते हैं, कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सोच-समझकर ही किसी भी कार्य को करें। सेहत का ध्यान रखें। अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता बनाए रखें।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। किसी प्रियजन से मिलकर मन खुश रहेगा। उन्नति के योग बन रहे हैं। आज आमदनी के बढ़ने के भी योगदान है।

वृश्चिक: आज के दिन कार्य में व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अध्यात्मिक दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं, दिन मंगलकारी रहने वाला है। धन निवेश से मुनाफा बढ़ेगा। आज आपको आपकी प्रतिभा का लाभ मिलेगा।

मकर: आज के दिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। यात्रा को हो सके तो कैंसिल कर दें। कारोबार के लिहाज से मिश्रित दिन है। भूमि से जुड़े हुए किसी भी सौदे को करने के लिए सावधानी बरतें।

कुंभ: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिल सकता है। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन: आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आय की दृष्टि से दिन अच्छा है। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्रा को टाल सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here