CTET के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ी, 5 जुलाई को होनी है परीक्षा

0
1540

नई दिल्ली: जो उम्मीदवार केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के आवेदन भरने से रह गए थे, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CTET के आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने अंतिम तारीख 24 फरवरी 2020, जिसे अब बढ़ाकर 2 मार्च 2020 कर दी गई है। वहीं, फीस जमा करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2020 घोषित की गई है।

बता दें कि CTET 2020 की परीक्षा 5 जुलाई 2020 को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देश के 112 शहरों में आयोजित की जा रही है। पहले सीबीएसई ने आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी को शुरू की थी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सर्च करें।

जरूरी जानकारी

वर्ग                             1 पेपर के लिए                    दोनों पेपर के लिए

General/OBC (NCL)          1000                          1200
SC/ST/Diff. Abled Person  500                            600

इस परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को दो शिफ्ट में किया जाएगा।

परीक्षा की तारीख         पेपर                   टाइमिंग
5 जुलाई 2020         पेपर-1          सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे
5 जुलाई 2020         पेपर-2         दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here