दिल्ली में चोरी हो गया फुटओवर ब्रिज! रेलिंग और ईंटें तक उठा ले गए लोग

दिल्ली में सरेआम एक फुटओवर ब्रिज चोरी होता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला साउथ दिल्ली का है जहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास का फुटओवर ब्रिज चोरी हो गया। यहां तक कि इसकी ईंटे और रेलिंग तक नहीं बचीं।

0
1653
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली में सड़कों को सुरक्षित पार करने के लिए तमाम फुटओवर ब्रिज बने हैं, लेकिन एक पुल ऐसा भी है, जिसे चुरा लिया गया। सुनने में यह हैरानी भरा लग सकता है, लेकिन यही सच्चाई है। साउथ सेंट्रल दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास व्यस्त सड़क पर सितंबर 2010 में एक फुटओवर ब्रिज तैयार किया गया था। लेकिन कुछ ही महीने बीते होंगे, जब लोगों ने इसके पार्ट्स ही चुराने शुरू कर दिए।

कोई इसमें लगे एलिवेटर के स्विच ही निकाल ले गया। यहां तक कि रेलिंग और ईंटे तक चुरा ली गईं। बीते दो साल पहले पीडब्ल्यूडी ने जब इसे बंद किया तो यह लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका था। अब भी कुछ बदला नहीं है और पुल पर बची आखिरी रेलिंग को भी हाल ही में चुरा लिया गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में धुंध का कहर, हवा में घुला जहर

अब अथॉरिटीज को यह फैसला लेना है कि आखिर इस फुटओवर ब्रिज का क्या किया जाए। इसे उस दौर में 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था और सप्ताह में करीब 10 हजार लोग इसका इस्तेमाल करते थे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिज का इस्तेमाल बंद करने के चलते अब हादसे बढ़ने लगे हैं। अब यह पुल ड्रग यूजर्स और चोरों का ठिकाना बन गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि जब किसी चीज का ढांचा तैयार होता है तो यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि उससे कोई चोरी न कर सके। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुल में चोरी होने की शिकायत कभी दर्ज नहीं कराई गई। सितंबर, 2010 में जब इसका उद्घाटन हुआ था, तब इसमें स्टील की रेलिंग्स थीं और दोनों तरफ लिफ्ट की भी सुविधा थी। यह महीने के भीतर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया था, जिन्हें साईं बाबा मंदिर से स्टेडियम जाना होता था।

ये भी पढ़ें: अवैध कॉलोनी वालों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, कैबिनेट ने लिया ये फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here