पायल रोहतगी को मिली जमानत, नेहरू पर विवादित टिप्पणी करने पर हुई थीं गिरफ्तार

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है। राजस्थान की बूंदी पुलिस ने पायल को 15 दिसंबर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी।

0
1189

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की एक जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है। पायल को 25,000 रुपये के दो जमानती बॉन्ड पर जमानत दी गई है।

राजस्थान की बूंदी पुलिस ने पायल को 15 दिसंबर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी।

बूंदी SP ममता गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि पायल को गिरफ्तार करके बूंदी लाया जा रहा है। पायल ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद धारा 66 और 67 के तहत पायल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, पायल के ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?’

बता दें कि यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चर्मेश का कहना है कि पायल ने जो वीडियो पोस्ट की है वह भारत के दूसरे देशों के साथ के रिश्तों को खराब कर सकती है। इसमें मोती लाल नेहरू और जेएल नेहरू, इंदिरा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु को लेकर भी काफी कुछ विवादित लिखा गया है। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here