CM योगी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं होंगे शामिल, पत्र लिखकर दी जानकारी

0
1536
Latest UP News
104 पूर्व IAS अधिकारियों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की सोमवार को सुबह 10.44 बजे मृत्यु हो गई। 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट काफी समय से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित वह पिछले काफी समय से वेंटिलेटर पर थे।

बता दें कि सीएम योगी को उनके पिता के निधन की खबर दे दी गई है। जब सीएम योगी को उनके पिता के निधन की खबर दी गई, उस वक्त वह कोरोना संकट से निपटने के लिए बनी टीम-11 के साथ बैठक कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी सीएम योगी ने ये बैठक जारी रखी। वहीं, सीएम योगी ने खुद एक पत्र लिखकर पुष्टि की है कि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे।

किडनी और लिवर की थी समस्या
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को काफी समय से किडनी और लिवर की समस्या से परेशान थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

फॉरेस्ट रेंजर पद से हुए थे रिटायर
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह 1991 में उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से ही वह अपने गांव में रह रहे थे।

बता दें कि सीएम योगी का जन्म उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर तहसील के पंचूर गाँव में एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही
अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। यहां बाद में उन्होंने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here