लखनऊ में बोलीं प्रियंका गांधी- विपक्षी पार्टियां डर रही हैं लेकिन हम नहीं डरेंगे, हम अकेले लड़ेंगे

कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस देशभर में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' नारे के साथ मार्च निकाल रही है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने ध्वजारोहण के साथ ही जनसभा में संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी।

0
1184

नई दिल्ली: कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस देशभर में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ नारे के साथ मार्च निकाल रही है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने ध्वजारोहण के साथ ही जनसभा में संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। इस मौके परे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेेते हुए कहा कि वो डर रहे हैं, लेकिन हमें अकेले लड़ना है। हम किसी से नहीं डरेंगे और इस प्रदेश को मजबूत बनाएंगे।

बता दें कि जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में विरोध मार्च में हिस्सा लिया। जानकारी के लिए बता दें कि सभी जिलों में कांग्रेस की ओर से ये मार्च सीएए, एनआरसी के खिलाफ किया जा रहा है।

मुंबई में निकली मेगा रैली

 वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कहा कि इस आंदोलन ने साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंका और लोकतंत्र ने हमारे परिवर्तन को सुनिश्चित किया। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदियों तक भारत को मजबूत करना जारी रखेगा, भले ही कुछ तत्व इसे पसंद न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here