दिल्ली। IPL 2020 का आगाज 29 मार्च को होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरेश रैना ने महेंद सिंह धोनी को किस भी किया। बता दें कि पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच चुके हैं।
Me3t and Gree7 – Everyday is Karthigai in our House, a film by Vikraman Sir. #StartTheWhistles ?? pic.twitter.com/sJz77Nnakr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2020
धोनी और सुरेश रैना एक होटल में मिलते हैं जहां पर दोनों एक दूसरे को गले मिलते हैं। उनके इस वीडियो को सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। रैना काफी सममय पहल चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ चुके हैं जबकि धोनी 2 मार्च को चेन्नई पहुंचे। चेन्नई पहुंचने के बाद धोनी ने ट्रेनिंग में भी हिस्स लिया।
आपको बता दें कि चेन्नई एयरपोर्ट पर धोनी का स्वागत बहुत धूमधाम से हुआ। आपको बता दें कि धोनी आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। धोनी के फैन क्रिकेट मैदान में धोनी का आने का काफी इंतजार कर रहे हैं।