पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया अंतिम संस्कार

0
1435

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।

मुंबई पुलिस ने अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, जय राम, रोहित धवन, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल को इजाजत थी।

8mrnjrd8

बता दें कि ऋषि कपूर का बुधवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया था। अभिनेता पिछले 2 सालों से कैंसर जैसी खतरनाक समस्या से जूझ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here