भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में एक और सफलता, पृथ्वी-2 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में एक और सफलता मिली है। दरअसल, मंगलवार की रात परमाणु शक्ति से लैस पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

0
1166
Prithvi 2 missile test

भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में एक और सफलता मिली है। दरअसल, मंगलवार की रात परमाणु शक्ति से लैस पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

ओडिशा के बालासोर में सोमवार रात जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण हुआ। मालूम हो कि इससे पहले बीते 20 नवंबर को भी पृथ्वी 2 मिलाइल का परीक्षण किया गया था। जानकारी के अनुसार, परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

पृथ्वी 2 मिलाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जा सकती है। इसमें दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगे हैं। स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है। इस मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है, जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है।

पृथ्वी मिसाइल 2003 से सेना में है, जो नौ मीटर लंबी है। बता दें कि पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है। रात में परीक्षण के लिए मिसाइल का चयन प्रोडक्शन स्टॉक से किया गया था।

मिसाइल का लॉन्चिंग कार्यक्रम स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड द्वारा किया गया। इस पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की नजर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here