निर्भया केस: वकील सीमा बोलीं- एपी सिंह के सारे पैंतरे कोर्ट ने किए खारिज

0
1394
निर्भया की मां के साथ निर्भाय के दोषी (डिजाइन फोटो)

दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार सुबह 6 बजे जारी हुए डेथ वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब निर्भया के चारों आरोपियों को मंगलवार को फांसी दी जा सकती है। इस दौरान निर्भया के परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने कोर्ट में सुनवाई के बाद दावा किया है कि आरोपियों को फांसी पर लटकाना तय। उन्होंने आगे कहा कि वकील एपी सिंह कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


कानून का मजाक उड़ा रहे एपी सिंह
इस मामले में निर्भया के परिवार की वकील सीमा ने कहा कि जिस तरह से एपी सिंह कानून का मजाक उड़ा रहे हैं उसपर आज कोर्ट ने विराम लगा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब चारों आरोपियों को मंगलवार को फांसी की सजा मिलनी तय है। वकील ने आगे कहा कि हमारा कानून कहता है कि कोई भी अगर अपनी याचिका डालता है तो मौका दिया जाएगा।Image result for वकील सीमा

एपी सिंह ने किया कोर्ट को गुमराह

सीमा कुशवाहा ने वकील एपी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट पिछले एक साल से पूछता रहा कि क्या कोई याचिका दाखिल है लेकिन वो इस पर चुप रहे और कोर्ट गुमराह करते रहे, जिसकी वजह से अदालत को ऑर्डर टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी फांसी की सजा पाता है उसे हर तरह मौका दिया जाता है। अक्षय कुमार ढाई साल के बाद रिव्यू लेकर गया था, जिसे सुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here