कांग्रेस नेता ने किया CAA का समर्थन तो शिवराज सिंह ने बोला ‘धन्यवाद’

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस कानून का विरोध कर रही हैं, लेकिन अब कांग्रेस के ही एक नेता ने CAA का समर्थन किया है। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता का धन्यवाद किया है।

0
1241

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस कानून का विरोध कर रही हैं, लेकिन अब कांग्रेस के ही एक नेता ने CAA का समर्थन किया है। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता का धन्यवाद किया है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा, ‘CAA को लागू किया जाता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। CAA और NRC को दो अलग-अलग तरह से देखा जा सकता है।’ इसके साथ ही उन्होंने CAA का समर्थन करते हुए कहा, ‘जो हमारे भाई पाकिस्तान में परेशान है, उन्हें यहां सुविधा मिलती है तो इसमें कोई एतराज नही है।’

शिवराज सिंह ने किया धन्यवाद


हरदीप सिंह डंग के CAA को समर्थन देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘कांग्रेस विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने CAA को पढ़ा और ढंग से समझा, इसके लिए उनको धन्यवाद। कांग्रेस के बाकी नेताओं से मेरा अनुरोध है कि श्री हरदीप सिंह डंग से सीख लें। कम से कम एक बार CAA के बारे में पढ़ लें। इसमें गलत कुछ नहीं है। पढ़ें, समझें और श्री डंग को फॉलो करें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here