ट्रंप के स्वागत के लिए सज रहा अहमदाबाद, खुद एयरपोर्ट लेने जाएंगे पीएम

0
1053
पीएम मोदी संग डोनाल्ड ट्रंप

दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर अहमदाबाद में तैयारियां जोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि ट्रंप का स्वागत करने के लिए पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट जाएंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा बहुत खास है।

ऐसी उम्मीद है कि ट्रंप के भारत यात्रा के आने पर भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। दोनों देश कई मुद्दों पर एक साथ सहयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत आदरणीय मेहमान का यादगार स्वागत करने के लिए तैयार है।

सूत्रों की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति के अभिवादन के लिए लोग एयरपोर्ट से लेकर साबरमती आश्रम तक एक विशेष प्रकार की लंबी कतार में खड़े होंगे।अहमदाबाद में साबरमती आश्रम ट्रंप की यात्रा का पहला पड़ाव होगा। ट्रंप अगले दिन नई दिल्ली जाएंगे जहां उनका औपचारिक स्वागत होगा। ट्रंप साबरमती आश्रम के बाद ह्रदय कुंज जाएंगे। यहां महात्मा गांधी रहते थे। इस दौरान मोदी ट्रंप के साथ होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की घोषणा करने के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक अच्छे इंसान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here